ग्रामीणों की शिकायत पर एमओ मनोज कुमार ने किया जनवितरण दुकान की जांच, कई खामियां मिले…

धनबाद(DHANBAD) निरसा।एग्यारकुंड प्रखंड अंतर्गत अल्लाटांड़ स्थित चंपा लोहार के जनवितरण दुकान से लाभुकों को अनाज नही दिए जाने की शिकायत पर मंगलवार की दोपहर एमओ मनोज कुमार द्वारा जांच किया गया।

जांचोपरांत पाया गया कि ग्रामीणों का आरोप सत्य है। लगभग दस लाभुकों को जनवरी माह का अनाज नही दिया गया है। साथ ही कम अनाज दिए जाने की भी शिकायत है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एमओ ने बताया कि सोमवार को ग्रामीणों द्वारा जनवरी माह का अनाज नही मिलने की शिकायत बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार से की गई थी।

उनके कहने पर हमने उक्त जनवितरण दुकान की जांच की। पाया कि साढ़े चार बोरी दाल अवशेष बचे हुए है। वही चावल नही है। नही मिलने का कारण जनवितरण दुकान से पूछे जाने पर सरकार द्वारा कटौती की बात की है। जो कि गलत है। उसे दो चार दिनों के अंदर बचे लाभुकों को अनाज दे देने का निर्देश दिया गया है। अगर वे नही देते है तो उनपर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उपप्रमुख विनोद दास सहित लाभुक उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…