झरिया(DHANBAD) वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा मिली गुप्त सूचना के अनुसार झरिया थाना अंतर्गत नई दुनिया शिव मंदिर के पास सुनसान जगह पर कुछ अपराधकमी मोटरसाईकिल चोरी एवं छिनतई करने के लिए इकट्ठा होने की जानकारी मिली।
अपराधियो की गिरफ्तारी एवं छापामारी हेतु सिंदरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छामामारी दल का गठन किया गया।
गठित छापामारी दल द्वारा नई दुनिया शिव मंदिर के पास छापामारी कर एक शातिर अपराध कर्मी सोनु कुमार उर्फ सोनु वर्मा उर्फ ललकेशिया उर्फ बॉक्सर, पिता रघु सोनार उर्फ रघु बर्मा, निवासी बेलगड़िया, थाना बलियापुर, जिला- धनबाद को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य अपराधकर्मी भागने में सफल रहे, उक्त जानकारी सिंदरी एसडीपीओ भूपेन्द्र प्रसाद राउत ने आज अपने कार्यालय में एक प्रेस वार्ता कर दी।
उन्होंने बताया की पकडे गए अपराध कर्मी के पास से 7.65 एमएम का पिस्टल एवं तीन जिन्दा गोली बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी को जेल भेज दिया गया है।
एसडीपीओ ने बताया की उक्त अपराधी के पास से 7.65 एमएम का एक पिस्टल,जिन्दा गोली 03,
रेडमी कंपनी का एंड्रॉयड मोबाईल-एक जब्त किया गया है।
गिरफ्तार अपराधकर्मी के खिलाफ बलियापुर थाना, तिसरा थाना,झरिया थाना एवं धनसार थाना में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।
छापामारी दल में पुनि सह झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार, पुअनि सूरज कुमार यादव एवं पुअनि सौरभ कुमार, झरिया थाना ,सअनि दुबराज कुमार एवं अजय किंडो झरिया थाना शामिल थे।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द बुंदेला की रिपोर्ट….

Leave a Reply