झारखण्ड दौरे पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कहा – विधानसभा चुनाव के लिए रहें एकजुट और तैयार…

रांची(RANCHI) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान झारखण्ड दौरे पर है. विधानसभा चुनाव के लिए झारखण्ड प्रभारी बनाए गए शिवराज अभी से ही प्रदेश में अपनी तैयारियों को मुक़्क़मल बनाने में लग गए है. रविवार को अपने दौरे के तहत शिवराज सिंह चौहान ने नामकुम स्थित भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद, NISA में वृक्षारोपण किया.

इस मौक़े पर काफ़ी संख्या में लोग मौजूद रहें. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दरमियान देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने सन्देश दिया है कि हर कोई अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाए. ऐसा करने से जीवन आसान बनेगा और पर्यावरण संतुलन के लिए ये बेहद जरुरी है.

इस मौक़े पर झारखण्ड विधानसभा के मुख्य सचेतक विरंची नारायण ने भी पौधारपण किया और सभी से पौधा लगाने की अपील की. इस कार्यक्रम के बाद बूथ नंबर 238 में बूथ अध्यक्ष, मंडल कार्यकर्त्ताओं और प्रभारियों के साथ बैठक का भी आयोजन किया गया था . इससे पहले डॉ श्याम प्रसाद मुख़र्जी की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया गया

उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं भी आपके जैसे कार्यकर्त्ता हूं और भाजपा कार्यकर्ताओ की पार्टी है. श्यामा प्रसाद जी का सपना एक निशान एक विधान एक प्रधान के सपने को बीजेपी ने मोदी जी के नेतृत्व में पूरा किया है . उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी कार्यकर्त्ता अभी से ही झारखण्ड में भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम करना शुरू कर दे.


केंद्रीय कृषि मंत्री के आगमन पर प्रदेश भाजपा नेता और प्रदेश किसान मोर्चा के सदस्य मनोज कुमार सिंह ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और केंद्रीय मंत्री को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मान जताया. मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में कार्यकर्त्ताओं में नये जोश और उमंग के साथ काम करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार राज्य में आएगी . उनके नेतृत्व से बीजेपी को एक नई ताकत मिली है और ऊर्जा का संचार हुआ है, प्रदेश का हरेक कार्यकर्त्ता अभी से ही अपने मिशन में जुटकर जेएमएम और कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेकेगी.

इस कार्यक्रम का संचालन ज़िलाधायक्ष सुरेन्द्र महतो ने किया. साथ ही मण्डल अध्यक्ष अशोक मुंडा ने भी बैठक की संबोधित किया. बैठक मे मुख्य रूप से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ,पांकी विधायक शशि भूषण प्रसाद मेहता, पूर्व विधायक रामकुमार पहान, प्रदेश नेता राकेश भास्कर, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजुर्,प्रदेश महिला अध्यक्ष आरती सिंह, पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य मनोज कुमार सिंह,,सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह,अनिरुध पांडेय,संजय सिंह,गोपाल चौधरी,नरेश साव,मनोज चौधरी,हरीश गन्झु,राजेंद्र मुंडा,शंकर मुंडा,अंजलि लकड़ा,पुष्पा चौधरी,प्रज्ञा भारती,शिल्पी शालिनी,सुजीत सिन्हा,सोहराइ महलीसहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

NEWS ANP के लिए रांची शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट…