
झरिया (JHARIYA): स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने कई जगहों पर झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। सबसे पहले कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में झंडोतोलन किया।

राष्ट्रीय एकता की पहचान है तिरंगा,एकजुट होकर बढ़ाये देश की शान: रागिनी सिंह

झरिया कतरास मोड़ स्थित स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह चौक, फुलारीबाग इंदिरा चौक, थाना मोड़ दुर्गा मंदिर के समीप, लोदना मोड़, होरलाडीह, तारा बगान, भालगढ़ा काली मंदिर, बोर्रागढ़ उत्क्रमित विद्यालय, बोर्रागढ़ समेत विभिन्न क्षेत्रों में ध्वजारोहण किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में देश की आजादी के 78वें अमृत महोत्सव पर कोयलांचलवासियों एवं देशवासियों को शुभकामना दीं। इस दौरान रागिनी सिंह ने हम उन शहीदों को नमन करते है, जिन्होंने अपनी शहादत देकर देश को आजाद कराया। भाजपा का प्रयास है की आने वाली पीढ़ी में राष्ट्रवाद की भावना जागृत हो..
NEWS ANP के लिए सोनू के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
Leave a Reply