निरसा की बहू ने एपीओ परीक्षा की पास,न्याय ही हमारा पहला धर्म..श्रीमती कृष्णा प्रिया..बधाई देने का लगा तांता..

धनबाद (DHANBAD)निरसा: कहते हैं अगर मन मे कुछ कर गुजरने की ईक्षा हो तो कुछ भी असम्भव नही कुछ ऐसा ही कर दिखाई है निरसा विधानसभा के एग्यारकुंड प्रखण्ड निवासी पिंटू भारती की धर्मपत्नी श्रीमती कृष्णा प्रिया ने उन्होंने बिहार में हुई बीपीएससी की न्यायिक परीक्षा में सहायक अभियोजन अधिकारी में सफलता प्राप्त कर सिर्फ निरसा ही नही बल्कि जिला एवं राज्य में अपना एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

इस सूचना पर हाई कोर्ट अधिवक्ता महेश तिवारी, राधे श्याम गोस्वामी, भाजपा नेत्री बॉबी पांडे, पतंजलि के जिला संयोजक मंजीत सिंह, सहित अन्य लोगों ने अंगबस्त्र पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

इस दौरान सभी ने उनके लग्न और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए बधाई दी। मौके पर कृष्णा प्रिया ने कहा कि उनकी इस उपलब्धि में ससुराल और माइका का सराहनीय योगदान रहा। जिन्होंने कभी भी मुझे हतोउत्साहीत नही होने दिया। हर वक्त सहयोग करते रहे। जिसके चलते मैं आज इस मुकाम पर पहुंची हूं।

धनबाद जिले के सिंदरी में जन्मी इस बिटिया से आज पूरा राज्य गोरवनवीत है

श्रीमती पिन्टू प्रिया ने पूर्व बंगाल में जज की परीक्षा में लगभग सफलता मिल चुकी थी। परंतु भाषा के कारण में वहां सफल नही हो पाई। जिसके बाद उन्होंने बिहार में एपीओ की परीक्षा दी। जिसमे उन्हें सफलता मिली। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में अपराधी को सजा मिले। इसके लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगी सत्य की राह पर चलते हुए न्याय करूंगी, मौके पर परिवार के सारे सदस्य मौजूद थे।


NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…