निरसा जीएस रिफ्रेक्ट्री में निरसा पुलिस ने छापेमारी कर ट्रक सहित 20 टन कोयला किया जब्त..

धनबाद(DHANBAD)निरसा। निरसा पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए निरसा थाना अंतर्गत गोपालपुर पंचायत स्थित जीएस रिफ्रेक्ट्री में छापेमारी कर ट्रक में लदा लगभग 20 टन कोयला जब्त किया है।

हलांकी इस दौरान इस कारोबार से जुड़े लोग भाग गए। पुलिस कोयले एवं ट्रक को जब्त कर थाने ले गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया की उन्हें गुप्त सूचना मिली थी की फैक्ट्री के अंदर अवैध रूप से कोयला जमा कर ट्रक के माध्यम से बिहार भेजा जा रहा है।

इसी सूचना पर छापेमारी की गई। जिसमे कोयला लदा ट्रक जब्त किया गया है। कारोबारियों का नाम एवं पता की जानकारी ली जा रही है। सभी पर विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..