धनबाद(DHANBAD) धनबाद में आगामी 25 मई को लोकसभा चुनाव होना है, इसे लेकर राजनीतिक दल अपने पार्टी और प्रत्याशी के प्रचार प्रसार में लगा है। इसी क्रम में भाजपा के निरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता चुनावी कार्यालय पंहुची जहां प्रेस वार्ता के दौरान मोदी सरकार के 10 साल में महिला सशक्तिकरण को लेकर किए गए कार्यों को गिनाई। कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना के तहत गर्भवती महिला को बच्ची होने तक पोस्टिक पोषाहार दिया जाता है, सुकन्या योजना के तहत बच्ची की सादी और पढ़ाई के लिए पैसे जमा किए जा रहे है, लखपति दीदी योजना के तहत लाखो महिला स्वरोजगार के तहत लखपति बनी है।
प्रधानमंत्री आवास योजना में महिला को भागीदार बनाया जा रहा है। महिलाओ के लिए उजवाला योजना के तहत सब्सिडी में गैस सिलेंडर मिल रहा है। घर – घर शौचालय, नल जल योजना से महिला को सम्मान मिल रहा महिला को बाहर नही जाना पड़ रहा है। वही आयुष्मान योजना के तहत इलाज के लिए 5 लाख रूपया मिल रहा है। साथ ही कहा जब राज्य में रघुवर दास की सरकार थी तो महिला के नाम से मात्र एक रूपया में 50 लाख रूपया की जमीन की रजिस्ट्री होती थी जिसे जेएमएम की सरकार में के खत्म कर दिया गया।
वही झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की राज्य में सिर्फ लूट और भ्रष्टाचार की सरकार चल रही है, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सेना की जमीन हड़पने मामले में जेल में है। राज्य में कोयला, बालू और पत्थर की लूट हो रही है।
NEWS ANP के लिए धनबाद से कुवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट …

Leave a Reply