धनबाद(DHANBAD) धनबाद के नवनिर्वाचित सांसद ढुल्लू महतो ने चुनाव जीतने के साथ ही देवघर जा कर बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया ..बुधवार को धनबाद के बलियापुर रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता कर सबसे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,पीएम मोदी ,अमित शाह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,प्रदेश प्रभारी लक्ष्मी कांत बाजपेई समेत जिले के तमाम नेताओं कर्जकर्ताओं और धनबाद लोकसभा की मतदाताओं का आभार जताया.. इसके साथ ही अपनी विकास योजनाओं का प्राथमिकता सूची बताते हुए कहा कि उनकी पहली कोशिश पूर्व सांसद पीएन सिंह के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना का है…
एयरपोर्ट एम्स, फ्लाई ओवर, तमाम विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का है…वही कई क्षेत्रो में भीषण पेयजल संकट और झरिया बोकारो की विस्थापन की समस्या को दूर करना है
.लिए उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता जो दुहराते हुए कहा कि जो मोदी जी की गारंटी दी गई है उस गारंटी पर खरा उतरने के लिए मैं जनता से किए गए वादे को पूरा करने का विश्वास दिलाता हूं
दुलु महतो ने चुनाव से पूर्व अपने दिए गए कड़वे बयानों के लिए माफी भी मांगा…
और कहा कि मेरी बातों से किसी को तकलीफ पहुंची है तो उसके लिए क्षमा चाहता हूं ..बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने अपनी जीत के लिए धनबाद की देव तुल्य जनता का आभार जताते हुए मीडिया के प्रति भी आभार जताया…
NEWS ANP के लिए सोनू और नितेश के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Leave a Reply