गिरिडीह(GIRIDIH) जनजागरूकता रथ जिले के अलग अलग प्रखंडों में 15 दिनों तक चलेगा*एवं बाल श्रम – बाल विवाह से आज़ादी के लिए यह अभियान चलाया गया सुरेन्द्र पंडित

तिसरी प्रमुख एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी शिक्षा पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं बाल पंचायत के बच्चों ने संयुक्त रूप से कारवां को दिखाई हरी झंडी
‘बाल श्रम और बाल विवाह’ जैसे बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों का जिले से पूर्ण खात्मे के लिए प्रशासन, चुने हुए जनप्रतिनिधि, नागरिक समाज और बाल पंचायत के बच्चे आज संयुक्त रुप से एक बड़े अभियान की शुरुआत किये. इन मुद्दों पर समाज में जनजागृति पैदा करने के उद्देश्य से उन्होंने संयुक्त रुप से आज प्रखंड मुख्यालय तीसरी से बाल श्रम -बाल विवाह से आज़ादी जन कारवां रथ जो हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया.
कार्यक्रम स्थल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख राजकुमार यादव, शिक्षा पदाधिकारी बैसिल मरांडी , मुखिया संघ अध्यक्ष पिंकेश सिंह, तिसरी मुखिया किशोरी साव दर्जनों जन प्रतिनिधि,बाल पंचायत के बच्चे एवं बाल मित्र ग्राम के कार्यकर्ता मौजूद थे.

अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फॉउंडेशन के जिला समन्वयक श्री सुरेंद्र पंडित ने बताया कि “बाल श्रम और बाल विवाह के समूल खात्मे के लिए यह एक जन अभियान है. जिसका नेतृत्व बाल मित्र गांवों के बच्चों के साथ साथ समाज के अन्य तबको व प्रबुद्ध लोग कर रहे हैं.
मोबाइल थिएटर टीम के माध्यम यह अभियान जिले के तीसरी, गावां, देवरी, राजधनवार, जमुआ समेत 300 से अधिक उन सभी गांवों व प्रखंडों में चलेगा जहाँ बच्चे ढिबरा,होटल, ढाबों आदि में काम करते रहे हैं. इस अभियान के दौरान जिले में एक लाख लोगों को जोड़ने जागरूक करने और बाल श्रम बाल विवाह के विरुद्ध संकल्प लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.”
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए तिसरी प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री विनोद कुमार सिंह ने कहा कि “इस जन जागृति के अभियान में सहयोग प्रदान करने के लिए ग्राम पंचायतो व आंगनवाड़ी को निर्देशित किया गया है जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा सके”

प्रखंड प्रमुख श्री राजकुमार यादव ने कहा कि ” प्रखंड क्षेत्र में बाल मजदूरी, बाल विवाह और बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन की सक्रियता से इन घटनाओं में काफी कमी आई है. मुझे उम्मीद कि इस जागरूकता अभियान से और भी सकारात्मक परिणाम निकलेगा। मैं क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह करूंगा कि इस अभियान में सभी सहयोग करें। “
तिसरी थाना प्रभारी श्री प्रदीप कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन की सक्रियता से बच्चों के प्रति होने वाले शोषण में काफी कमी आई है। इस प्रकार का अभियानो का क्षेत्र को सामाजिक बुराइयों से मुक्त बनाने में अहम योदागान होता है । पुलिस प्रशासन भी पूरी सक्रियता के साथ बच्चों के साथ है.”
शिक्षा विभाग से बीपीओ श्री बेसिल मरांडीने कहा कि बच्चों को ढिबरा और बाल श्रम से निकाल कर विद्यालय से जोड़ने में कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन की अहम भूमिका रही है. यहाँ तक की कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में सुदूरवर्ती बच्चियों के नामांकन में बाल मित्र ग्राम कार्यकर्ताओ का प्रयास सराहनीय है. इन प्रयासों से क्षेत्र में बाल विवाह में कम हुआ है “
इस अवसर पर बाल पंचायत की कोमल कुमारी ने कहा कि बाल मित्र ग्राम कार्यक्रम के माध्यम से हमारी बाल पंचायतों ने ग्राम पंचायतो , प्रशासन और शिक्षा विभाग के सहयोग से 300 से अधिक गांवों में सभी बच्चों को स्कूलों में नामांकन करवाकर वहां से बाल श्रम लगभग समाप्त कर दिया है. विगत 16 अक्टूबर को बाल विवाह के खिलाफ हमने अपने गांवों में मशाले जलाकर शपथ लिया था.1500 से ज्यादा बच्चियों को सावित्री बाई फुले योजना से जोड़कर बाल विवाह को भी रोकने में सफलता पाई है. अब हमारा लक्ष्य है पुरे जिले से बाल श्रम और बाल विवाह का पूर्ण खात्मा करना.
इस अवसर पर तिसरी प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष पिंकेश सिंह ने कहा कि हम सभी जनप्रतिनिधियो के कंधे पर यह जिम्मेवारी है कि अपने क्षेत्र को बाल मित्र पंचायत बनाएं।
इस अवसर पर तिसरी पंचायत के मुखिया किशोरी साव कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन से सुरेंद्र पंडित, उदय राय, राजेश सिंह, भरत पाठक, संदीप नयन, राजू सिंह, छोटेलाल, शिवशक्ति, भीम, बेंकटेश, जीवाधर, रोहित,पिंटू , शांति मुर्मू सहित प्रखंड कार्यालय के कर्मी संग बाल पंचायत के बच्चे भी शामिल रहे।
NEWS ANP के लिए गिरिडीह तिसरी से मनोज लाल बर्नवाल की रिपोट…

Leave a Reply