कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति सिंह ने कहा..राहुल गांधी न्याय यात्रा की बेचैनी में पीएम मोदी जल्दी बाजी आ रहें है धनबाद ..कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में झारखंड के धनबाद में राहुल गांधी की होगी रोड शो व रात्रि विश्राम ..

धनबाद(DHANBAD): कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मणिपुर से आज 14 जनवरी से दूसरे चरण की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हुई है ..यह यात्रा 804 किलोमीटर की है जिसमें से 08दिनों की यात्रा झारखंड में होनी है झारखंड में राहुल गांधी की यात्रा 13 जिलों से गुजरेगी ,..

संभावना है कि बंगाल के मुर्शिदाबाद के बाद पाकुड़ होते हुए देवघर के रास्ते दूसरे चरण में राहुल गांधी धनबाद पहुंचेंगे ..संभावना जताई जा रही है कि झारखंड में राहुल गांधी का जमशेदपुर, रांची और धनबाद में पड़ाव हो सकता है जहां वे रात्रि विश्राम भी करेंगे…धनबाद में रोड शो, रैली और जनसभा की भी तैयारी की जा रही है..

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति कुमार सिंह और झारखंड कांग्रेस के राज्य मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा आज रविवार को कोयलांचल धनबाद पहुंचे जहां धनबाद सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति कुमार सिंह ने बताया कि राहुल गांधी की प्रस्तावित यात्रा में वह जनता के मुद्दों को उठाएंगे पिछली बार कश्मीर से कन्याकुमारी की 4000 किलोमीटर की यात्रा राहुल गांधी ने किया था.. इस बार यह यात्रा मणिपुर से महाराष्ट्र तक हो रही है..

यह यात्रा आर्थिक विषमता ,राजनीतिक तानाशाही और सामाजिक आर्थिक न्याय के लिए लोगों को बताने के लिए किया जा रहा है कि लोगों को डरना नहीं है…

अंग्रेजों के बाद आजाद भारत में दूसरे तरह के अंग्रेजों से कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है इसलिए राहुल गांधी इस बार अपनी न्याय यात्रा के जरिए करीब 800 किलोमीटर की यात्रा करने के साथ 110 जिलों से गुजरेंगे 66 दिन के यही यात्रा में 100 लोकसभा और 300 विधानसभा से गुजरेंगे..

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति कुमार सिंह ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर पिछले 10 साल में विभिन्न योजना और परियोजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश तानाशाही से जूझ रहा है और इसे निजात दिलाने के लिए इंडिया गठबंधन आगे आया है.. और राहुल गांधी की न्याय यात्रा इसी के तहत हो रहा है…

जनता को इस व्यवस्था से आज़ादी चाहिए…आज ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है.. जिन लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप था आज भाजपा उन्हे अपनी पार्टी में ला कर स्वच्छ बनाने का ढोंग कर रहीं है..इसका सटीक उदाहरण असम के मुख्य्मंत्री हेमंत विश्व शर्मा , महाराष्ट्र के अजीत कुमार जैसे लोग है.. झामुमो लोक सभा सीट शेयरिंग के मुद्दे पर कहा कि जल्द ही तय हो जायेगा..कौन कहा से लड़ेगा…नीतीश के इंडिया गठबंधन में कोर्डिनेटर पद ठुकराने के सवाल पर कहा कि ऐसी कोई ख़बर नहीं है..इस मसले पर नीतीश जी कि ओर कोई आधिकारिक बयान भी नहीं आया है,


NEWS ANP के लिए नितेश के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट