तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल…

नई दिल्ली: दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर तीन में एक कैदी की मौत हो गई। इल्जाम है कि जेल में ही बंद दूसरे कैदी ने उसकी हत्या कर दी। हाथ से बनाये गये हथियार का इस्तेमाल किया गया था। मारे गये कैदी का नाम दीपक बताया गया। वह हत्या के आरोप में जेल में बंद था।

वहीं, आरोपी कैदी अटैम्प्ट टू मर्डर के इल्जाम में जेल में बंद है। जेल सूत्रों के अनुसार दोनों कैदियों के बीच खाने-पीने को लेकर लफड़ा हुआ था। पुलिस तफ्तीश में जुटी है। बता दें कि दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी तिहाड़ जेल में बंद हैं। आम आदमी पार्टी ने उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किये हैं।

हाल में ही कैदियों के बीच हुई झड़प की घटना के बाद पार्टी ने तिहाड़ जेल में CM अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा बताया था। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल के साथ भी ऐसी किसी घटना को अंजाम दिया जा सकता है। ।

NEWS ANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट …