पाकुड़(PAKUD) राजमहल सांसद विजय हांसदा झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार सहित इंडिया गठबंधन के नेताओं ने गोपीनाथपुर में घटी घटना की जानकारी लेने पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिल ग्रामीणों से रु व रु हुए और गोपीनाथपुर के ग्रामीणों के साथ बैठक की गोपीनाथपुर के ग्रामीणों ने शांति बहाल और सांप्रदायिक सौहार्द बने रहे आपसी भाईचारा और पुलिस पिकेट बने इस पर विस्तार से चर्चा की।
सांसद विजय हांसदा ने बताया कि गोपीनाथपुर में घटी घटना दुःखद है और दुबारा ऐसी घटना की पुनरावृति न हो इस पर विशेष ध्यान रखा जायेगा। गोपीनाथपुर गाँव में हुए विवाद के कारण हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलायी जाएगी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगाए गए लापरवाही के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि सरकार बहुत ही संजीदगी के साथ काम कर रही है। सांसद विजय हांसदा ने कहा जैसे ही मुझे जानकारी मिली वैसे ही एसपी डीसी को दूरभाष से बोला और तुरंत प्रशासन ने वहाँ हस्तक्षेप किया और एक बड़ी घटना घटने से रोका गया और शांति व्यवस्था किया गया ।
आगे इलाके में शांति व्यवस्था बहाल रहे इस दिशा में पहल की जा रही है। जल्द पुलिस पिकेट का निर्माण होगा। पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जहाँ तक भारतीय जनता पार्टी की एक कमिटी आयी थी विधायक दल के और जो बार-बार इस बात को दोहरा रहे थे कि बांग्लादेशी घुसपैठिया इस पर यही कहना चाहेंगे कि झारखंड राज्य गठन होने के बाद सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही और डबल इंजन की भी तो इन लोगो से बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हित कर कार्रवाई क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि सिर्फ वोट बैंक का मामला और ये सभी तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे है।
NEWS ANP के लिए के लिए पाकुड़ से जय देव की रिपोर्ट …

Leave a Reply