अलकडीहा पंचायत भवन में जरूरत मंदो के बीच सांसद ने किया कंबल वितरण..

झरिया(JHARIYA) झरिया। बलियापुर प्रखंड अंतर्गत अलकडीहा पंचायत भवन स्थित शनिवार को एक सादे समारोह आयोजित कर जरूरत मंदों के बीच कंबल वितरण की गयी।
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा की केंद्र की सरकार ग्रामीणों व गरीबों के स्वावलंबी बनने के लिए लगातार प्रयास कर रहीं हैं।

उन्होंने कहा की जो लोग समाज में संपन्न हैं आगे आ कर गरीबों को मदद कर सकते हैं।

इस अवसर पर सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी सह बीजेपी नेत्री तारा देवी ,सांसद प्रतिनिधि घनश्याम ग्रोवर ,जिला महामंत्री निताई रजवार ,बलियापुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष मंटू रवानी ,महामंत्री बिरंची सिंह ,मुक्तेश्वर महतो, उपाध्यक्ष कुलदीप साव, जयराम रवानी, अशोक कुमार महतो, बादल रवानी, विजय रवानी ,हरेकृष्ण रवानी, गुप्तेश्वर साव ,सपन बनर्जी ,मुखिया शांति देवी ,मुखिया प्रतिनिधि संजय दास आदि उपस्थित थें।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द की रिपोर्ट…