होनहार विद्यार्थियों को ढेर सारी शुभकामनाएंँ :- सुमन्त कुमार मिश्रा
धनबाद(DHANBAD) राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद के 25 से अधिक बच्चों ने जेईई मेंस में सफलता पाई है। विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने बताया कि कठिन परिश्रम का हमेशा बेहतर परिणाम मिलता है । ऐसे छात्र जीवन में और आगे बढ़ेंगे। इन छात्रों से अन्य को भी प्रेरणा लेनी चाहिए ।
इस मौके पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान ,उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रूईया ,कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा, उप प्राचार्या उमा मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार ने सफल बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएंँ दी है ।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Leave a Reply