रांची(RANCHI) राजधानी रांची सहित कई जिलों में आज सुबह से ही बादल छाए है। धूप छांव हो रही है। कही कही बूंदाबांदी भी हो रही है। रांची मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में 22 जुलाई तक हल्के से मध्यम दर्जे तक की बारिश होने की संभावना है।
इन दिनों मानसून कमजोर रहेगा, जिसके कारण बारिश सामान्य स्तर की होगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। जिससे तापमान में भी कमी आने की संभावना है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश 37.2 मिमी गोड्डा में हुई। वहीं सबसे अधिक तापमान 36.3 डिग्री गोड्डा में रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम तापमान 23.5 डिग्री रांची में दर्ज किया गया
NEWS ANP के लिए रांची से Arjun की रिपोर्ट.. :
Leave a Reply