धनबाद(DHANBAD)निरसा। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किए गए देश वासियों के प्रति विकास योजना को लेकर शनिवार को चिरकुंडा थाना क्षेत्र के डूमरकुंडा उतर पंचायत भवन के समीप विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची।
जंहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन एलईडी स्क्रीन पर सुनने के लिए काफी संख्या में महिला पुरुष व ग्रामीण जुटे।
मौके पर मौजूद धनबाद जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह द्वारा उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के योजनाओं के तहत यह संकल्प रथ भ्रमण किया जा रहा है,
केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत अभियान का रथ निरसा विधानसभा के विभिन्न गांवों और पंचायतों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव भाषण के माध्यम से विकास योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा देश में बेहतर विकास कार्य किया जा रहे हैं, जो भी अधूरा कार्य है उसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर आस पास के पंचायतो के मुखिया जनप्रतिनिधि व भाजपाई उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Leave a Reply