MLA कुमार जयमंगल सिंह ने किया विकास योजना का शिलान्यास..

दुगदा(DUGDA): चंद्रपुरा प्रखंड के दुग्दा उत्तरी ,करमाटांड़ ,कुरुम्बा रंगामाट्टी पुर्वी, पश्चिमी और तुरियो पंचायतों में विधायक मद व डी एम एफ टी मद के एक करोड़ नव लाख रुपये की लागत से निर्माण होने वाले विभिन्न विकास योजनाओ शिलान्यास मंगलबार को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया।

दुग्दा उत्तरी पंचायत के पटना गेरेज के समीप विजलीयुक्त डीप बोरिंग व दुग्दा स्टेसन खटाल तक पाईप लाईन का शिलान्यास के दौरान विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि जरुरतमंद लोगो की समस्यों को योजनाबद्ध तरीके से हल किया जा रहा है।

जनता के मांग की अनुरूप क्षेत्र में पेयजल संकट को देखते हुए डिप बोरिग का निर्माण कराया जा रहा है ताकि लोगो को आने वाले गर्मी में पेयजल की सहूलियत होगी।मौके पर चंद्रपुरा प्रखंड कॉग्रेस कमिटी अध्यक्ष प्रभुदयाल सिंह, मुखिया चंदन सिंह संतन सिंह, पिंटू सिंह, संजीव कुमार सिन्हा, विनोद कुमार सिंह,विजय यादव, मंटु महथा ,मुन्ना साव, राजकुमार महतो, रजनीश कुमार समेत कई ग्रमीण उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए दुगदा से धरमेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..