सांसद पीएन सिंह के परिजनों से मिले MLAअनूप …कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए मांगा आशीर्वाद..अनूप ने कहा…ढुल्लू से बड़ा माफिया धनबाद में कौन.? सांसद के चचेरे भाई ने कहा.. पीएन सिंह का टिकट कटने से सभी नाराज..इस बार कांग्रेस का करेंगे समर्थन..

धनबाद(DHANBAD) लोकसभा का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक जोड़-तोड़ और मिलने मिलाने का दौर जारी है जहां नाराज नेताओं ,समर्थको और वोटरों और को अपने पाले में लाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी अनुपमा सिंह और उनके पति बेरमो विधायक अनूप सिंह चुनावी रणनीति में लगातार सभी लोगों को अपने पक्ष में करने के लिए खूब मेहनत कर रहें है.. इस कड़ी में उनकी पहली नजर मौजूदा बीजेपी सांसद पीएन सिंह के समर्थकों पर है

शनिवार को बेरमो विधायक अनूप सिंह अपनी धर्मपत्नी अनुपमा सिंह के पक्ष में समर्थन पाने के लिए ना सिर्फ बीजेपी के नाराज सांसद समर्थक और उनके परिजनों के पास अपने पाले में लाने के लिए उनसे मिलकर हाल-चाल जाना और अपने पुराने रिश्तेदारी को याद दिलाते हुए सहयोग की अपील की है..

वहीं बाघमारा विधायक सह बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि धनबाद में अब तक जो भी सांसद रहे हैं किसी ने भी रंगदारी नहीं वसूली.. किसी पर इतना मुकदमों की लंबी चौड़ी सूची नहीं है..कोई भी किसी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं की ..कभी किसी ने बाहरी भीतरी और जाति-पाति के नाम पर वोट नहीं मांगा लेकिन आज बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो जिस प्रकार का काम कर रहे हैं इससे समाज का हर वर्ग दुखी व परेशान और आतंकित है …बेरमो विधायक अनूप सिंह ने कहा कि बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो से ज्यादा बड़ा माफिया इस क्षेत्र में कोई नहीं है आज उनके ऊपर जितने मुकदमे हुए हैं यही इस बात की सबसे बड़ी उदाहरण है..

आखिर मोदी जी को पिछड़ी जाति में कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं मिला यही कारण है कि इस बार भाजपा को वोट करने वाले भी ढुल्लू के खिलाफ वोट करने के लिए एकजुट है… आखिर क्या कारण है कि बीजेपी ने धनबाद के सांसद पीएन सिंह,विधायक राज सिन्हा,विधायक विरंची नारायण ,पूर्व मेयर शेखर अग्रवाल,बीजेपी नेत्री रागिनी सिंह जैसे नेताओं और नेत्री को छोड़ कर ढुल्लू महतो जैसे दागी विधायक को अपना उम्मीदवार क्यों बनाया…

यह लोक सभा लड़ाई सामाजिक समरसता बनाए रखने की है यह लड़ाई क्षेत्र के विकास के साथ-साथ रंगदारी बंद करने को लेकर है . बीजेपी से ढुल्लू अगर चुन कर आए तो यहां पर वह रंगदारी राज कायम रखेंगे और इसी को रोकने के लिए अनुपमा सिंह का आना बहुत जरूरी है…

इधर MLA अनूप सिंह जब धनसार पहुंचे तो उनका गाजे बाजे के साथ उनका शानदार स्वागत हुआ,वर्तमान में सांसद PN SINGH दिल्ली में है उन्होंने सांसद पीएन सिंह के चचेरे भाई और राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह के पिता तारकेश्वर सिंह के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात किया ..सांसद के चचेरे भाई ने कहा इस बार पीएन सिंह का टिकट कटने से समाज का सभी वर्ग दुखी और नाराज़ है और यह अलग बात है कि पीएन सिंह ने खुलकर इसका विरोध नहीं किया , जबकि पीएन सिंह को भी विरोध जताना चाहिए था… उन्होंने पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत जार्ज फर्नांडीज का उदाहरण देते हुए कहा कि जार्ज ने कहा था कि कुछ गलत होने पर अपना विरोध जरूर जताना चाहिए हम लोग मोदी ज़ी का बंधुआ मजदूर नहीं हैं,ग़लत का विरोध करते रहेंगे…इधर श्री राजपूत करणी सेना के संगठन मंत्री चंदन कुमार उज्जैन ने कहा कि बीजेपी से इस बार पूरा राजपूत समाज केंद्रीय मंत्री रूपाला के गुजरात में दिए गए क्षत्रिय समाज के ख़िलाफ़ बयान से नाराज है और धनबाद लोकसभा में CONGRESS CANDIDATES अनुपमा के समर्थन के मामले पर कहा कि इस मामले पर समाज की बैठक के बाद ही हम लोग आगे कुछ निर्णय लेंगे…

NEWS ANP के लिए सोनू के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट