MINING RAID:बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ़ खनन विभाग का छापा..GT ROAD से 600सीएफटी अवैध बालू लदा 01हाईवा और 01 ट्रैक्टर जब्त..

धनबाद (DHANBAD) धनबाद जिला खनन विभाग ने डीसी माधवी मिश्रा के निर्देश पर शनिवार की सुबह 3:00 बजे 07:00 बजे के बीच राजगंज एवं बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन के लेकर विशेष जांच अभियान चलाया

जांच के क्रम में राजगंत थाना क्षेत्र से एक बालू लदा हाईवा और बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में एक बालू लदा ट्रैक्टर को पकड़ा गया..

इन वाहनों के पास परिवहन चालान मौजूद नहीं था …छापामारी करने वाली टीम को देखते ही दोनों वाहनों के चालक वहां से गाड़ी छोड़कर फरार हो गए …टीम ने दोनों वाहनों को जप्त कर संबंधित थाना में लाई है.. साथ ही वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गई है …

बताया जाता है कि हाईवा गाड़ी (JH 10BP/4506में 500 घन फिट और ट्रैक्टर (JH 01384)पर 100 घन फिट बालू लोड था

छापामारी दल का नेतृत्व कर रहे खनन निरीक्षक विनोद बिहारी प्रमाणिक ने बताया कि उपायुक्त के आदेश पर विशेष जांच अभियान चलाया गई , जिसमें बिना किसी वैध परिवहन चालान के बालू ढुलाई करते इन वाहनों को जब्त किया गया है.. वाहन मालिकों पर अवैध खनिज संपदा की ढुलाई के आरोप में एमएमडीए एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है…जिला खनन विभाग के छापेमारी दल में नवनियुक्त खान निरीक्षक विजय करमाली, सुमित प्रसाद, बसंत उरांव के साथ जिला से आवंटित पुलिस बल भी मौजूद थे…

गौरतलब है कि हाल ही में बालू के अवैध खनन का मुद्दा जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में भी उठा था…साथ मीडिया में भी लगातार इसको लेकर ख़बर प्रसारित हो रही थी…जिला प्रशासन और जिला खनन विभाग ने बालू के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रखेगी..

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…