धनबाद(DHANBAD) राज्य में बढ़ती गर्मी और लहर से बचने के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों में राज्य के कई जिलों में हीट वेव का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है । इसमें विशेष कर सरायकेला खरसावां पश्चिमी सिंहभूम पूर्वी सिंहभूम , बोकारो धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गुड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले शामिल हैं। इन जिलों में अगले दो दिनों तक तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने जानलेवा हीट वेव को देखते हुए लोगों को दोपहर 11:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक धूप में न जाने की सलाह दी है।
इसके अलावे पर्याप्त पानी पीने की भी सलाह दी गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में बताया गया है की लोग हल्के रंग के ढीले और छिद्र युक्त सूती कपड़े पहने। धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मा, छाता टोपी व जूते चप्पल का प्रयोग करें । यात्रा के दौरान अपने साथ पानी अवश्य रखें। उच्च प्रोटीन वाले भोजन सहित शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से परहेज करने की सलाह दी गई है।
बुजुर्ग बच्चे, बीमार व गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके अलावे ORS घोल, लस्सी तौरानी, नींबू पानी छाछ, आदि का उपयोग करने की सलाह दी गई है, ताकि भीषण गर्मी में शरीर हाइड्रेटेड करने में मदद मिले। मौसम विभाग ने पालतू जानवरों के भी रखरखाव को लेकर दिशा निर्देश जारी किया है।
NEWS ANP के लिए धनबाद से शरद कुमार की रिपोर्ट…

Leave a Reply