मारवाड़ी युवा मंच करेगा झरिया मै प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन…

झरिय(DHANBAD) अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा आगामी 12 जून 2024 को झरिया अग्रवाल धर्मशाला के नये भवन मै प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।जिसकी जानकारी रविवार को मंच कार्यालय में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अमित अग्रवाल व कार्यक्रम संयोजक रुपेश शर्मा ने दी।

कार्यक्रम संयोजक रुपेश शर्मा ने बताया की इस कार्यक्रम मे दशम द्वादश एवं अन्य परीक्षाओं में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं व उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं अभिनंदन हेतु बड़े ही धूमधाम से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी चरम सीमा पर है। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप मे विनोद बिहारी महतो कोलांचल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉक्टर पवन कुमार पोद्दार, विशिष्ट अतिथि के रूप में झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, मारवाड़ी समलेन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल व झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अरुण गुप्ता एवं सुश्री शालिनी शर्मा प्रोफेसर विधि विभाग मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सैकड़ो प्रतिभागि हिस्सा लेंगे। जिसमें चयन समिति द्वारा योग्य छात्र-छात्राओं को मारवाड़ी युवा मंच सम्मानित करेगा। मौके पर सचिव राजेश अग्रवाल, मनीष शर्मा,दीपक अग्रवाल, अविनाश अग्रवाल, दिनेश शर्मा, नीतू अग्रवाल, अमित बाजोरिया, विनोद अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, आदि लोग मौजूद थे।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट…