मजदूर नेता व झरिया के पूर्व MLA सूर्यदेव सिंह की 33वीं पुण्यतिथि, श्रद्धांजलि सभा में जुटे पूर्व MP पीएन सिंह समेत कई दिग्गज नेता..सूर्यदेव सिंह के रास्ते पर बच्चा सिंह चले होते तो परिवार नहीं बिखरता : कुंती सिंह..

धनबाद (DHANBAD): झरिया के पूर्व विधायक और मजदूरों के मसीहा सूर्यदेव सिंह के रास्ते पर बच्चा सिंह चले होते तो आज परिवार नहीं बिखरता, बल्कि एकजुट रहता, लेकिन उन्होंने विधायक जी से कुछ भी नही सिख पाए। उक्त बातें मजदूरों के मसीहा और झरिया के पूर्व विधायक सूर्यदेव सिंह की कतरास मोड़ के जनता मजदूर संघ कार्यालय में मनाई गई 33वीं पुण्यतिथि के दौरान कुंती सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि उनके पति सह पूर्व विधायक के गुजरे 33 वर्ष बीत गए, लेकिन पुण्यथिति के दिन ऐसा लग रहा है कि मानों कल की बात हो।

इसके अलावा चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव के मैदान में चूक हो जाता है। कभी कोई हार जाता है तो कभी जीत जाता है। विधायक जी सभी भाइयों को बहुत प्यार दिए। अब वही लोग नफरत फैला रहे हैं।

उनलोगों का बस चले तो सड़क पर ला दे। परिवार के ही कई लोग श्रद्धांजलि देने तक नहीं आएं। सिंह मेंशन और रघुकुल की बात पर चर्चा करते हुए कहा कि कुछ इधर से तो कुछ उधर से भी गलती हुई है। पूर्व विधायक जी धनबाद से लेकर बलिया तक मजदूरी कर संपत्ति खड़ा किए हैं। जिस पर सभी भाइयों का हक है, लेकिन उनके छोटे भाई बच्चा बाबू और रामधीन सिंह परिवार को सही तरीके से चला नही सके। जबकि झरिया की जनता आज भी उनके परिवार के साथ हैं और उनसे हाथ जोड़कर विनती करते हैं कि उनकी विरासत को बरकरार रखें।

ढुल्लू के मन में का बा ?

दिवंगत सूर्यदेव सिंह की धर्मपत्नी कुंती सिंह ने कहा कि पुण्यतिथि के दिन नए सांसद ढुल्लू महतो क्यों नहीं आए पता नहीं। उसके मन में का बा। वही जाने। हालांकि उनके और ढुल्लू महतो के परिवार के बीच कोई विवाद नहीं है। हम तो प्यार से उसे ढुलवा कहकर बुलाते थे।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि संजीव और सिद्धार्थ सिंह में कोई विवाद नहीं है। दोनों भाई एक हैं। सिद्धार्थ चुनाव की तैयारी करेंगे तो चुनाव लडेंगे। पुण्यतिथि के दिन पूर्व सांसद पीएन सिंह समेत कई दिग्गज नेता और झरिया के अलावा कई इलाके से लोग पहुंचे थे…

NEWS ANP के लिए नितेश और सोनू के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…