कोलकाता(KOLKATA)पश्चिम बंगाल उत्तर 24 परगना के संदेशखाली मे इन दिनों अशांति का माहौल बना हुआ है, इलाके की कुछ महिलाओं ने तृणमूल नेता शेख शाहजहां और उसके सहयोगियों पर उनके साथ यौन सोसन का आरोप लगाया है तो वहीं कुछ महिलाओं ने उनके जमीन पर जबरन कब्ज़ा करने का भी आरोप लगाया है, जिसको अपना सबसे बड़ा राजनितिक हथियार मानकर भाजपा से लेकर कॉंग्रेस और सीपीएम लगातार राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल पर हमलावर बनी हुई है, इलाके मे पहुंचकर कोई भी राजनीतीक दल पीड़ित लोगों का आवाज ना उठा सके उनका फायदा नही उठा सके उसके लिये इलाके मे भारी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती की गई है और किसी भी राजनीती दल को इलाके मे प्रवेश नही करने दिया जा रहा है.
इसी बिच भाजपा के बंगाल प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के नेतृत्व मे भाजपा के कई नेता और कर्मी इलाके मे प्रवेश करने की कोसिस तो किए पर वह विफल रहे पुलिस और भाजपइयों के बिच झड़प और धक्का मुक्की हुई जिसमे सुकांत मजूमदार घायल हो गए, ऐसे मे इलाके मे लगातार इलाके की महिलाओं ने तृणमूल नेता शेख शाजहां व उसके गुर्गो के खिलाफ मोर्चा खोल आंदोलन कर रही हैं, महिलाओं के ऊपर हुई अत्याचार व उनके जमीन पर जबरन कब्ज़ा करने को लेकर अशांत है संदेशखाली पर पुरे देश की नजर है, ऐसे मे तृणमूल सरकार ने अपनी पार्टी व सरकार की डैमेज कंट्रोल करने के लिये अपने तीन मंत्रियों मंत्री पार्थ भौमिक, सुजीत बोस और बीरबाहा हांसदा के साथ संदेशखाली पहुँचे इलाके के लोगों से उनकी शिकायतों के बारे में बात करने के लिए कालीनगर गांव गए।
इस दौरान उनके साथ संदेशखाली के तृणमूल कांग्रेस के विधायक सुकुमार महता भी थे। सुजीत बोस ने पत्रकारों से कहा, ‘हम यहां लोगों और स्थानीय पार्टी नेतृत्व से बात करने आए हैं। हम उन स्थानों का दौरा कर रहे हैं जहां सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है।’ गौरतलब है, भाजपा टीम के हिस्से के रूप में आए केंद्रीय मंत्रियों सहित विपक्षी पार्टी के नेताओं को प्रशासन ने संदेशखाली जाने से रोक दिया गया है। संदेशखाली में 19 स्थानों पर निषेधाज्ञा लागू है। बोस ने दावा किया कि भूमि विभाग ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से जुड़े कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से जमीन हड़पने के बारे में ग्रामीणों की शिकायतें दर्ज करने के लिए शिविर भी लगाए।
संदेशखली में कुछ स्थानों से आरोप लगे हैं, जिसमें 16 पंचायत क्षेत्र हैं। उन्होंने कहा, ‘हम किसी की आवाज दबाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता शिबू हाजरा और उत्तम सरदार को पुलिस ने आरोपों के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।
संदेशखली की घटना पर टीएमसी नेता सुजीत बोस ने कहा, ‘कुछ दिन पहले हमारे नेता वहां गए थे। हम आज आए हैं और मौजूदा हालात के बारे में लोगों से बात करेंगे। विपक्ष राजनीति कर रहा है। संदेशखाली में कोई समस्या हुई है, अगर उसमें हमारे लोग शामिल हैं, तब भी गिरफ्तारी की गई है। आप सभी ने देखा है कि दोनों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ लोगों ने शिबू हाजरा और उत्तम सदर के खिलाफ शिकायत की है और पार्टी ने कार्रवाई की है। हम ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में शांति चाहते हैं। संविधान में जो कुछ भी है, उसका पालन किया जाएगा।
NEWS ANP के लिए प०बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट..
Leave a Reply