महेशपुर अंचलाधिकारी द्वारा कारवाई कर 08 ऑवरलोड पत्थर लदा हाइवा किया जब्त..

पाकुड़(PAKUD): डीसी के निर्देश पर महेशपुर अंचलाधिकारी संजय कुमार सिंन्हा बड़ी कारवाई करते हुए महेशपुर मुरारई सड़क से जा रहे 8 ऑवरलोंड हाइवा जब्त कर लिया ।

मिली जानकारी के मुताबिक अंचलाधिकारी संजय कुमार सिंन्हा क्षेत्र भ्रमण के दौरान महेशपुर मुरारई सड़क से पश्चिम बंगाल जा रहे कई हाइवा को देखा । हाइवा को रोककर माइर्निंग चालान की जांच की जांच में माईनिग चालान क्षमता से अधिक बोल्डर लोड होने के अनुमान पर महेशपुर पुलिस के सहयोग से एक करके 8 ऑवरलोड हाइवा जब्त कर थाने को सुपूर्रत कर दिया ।

वही सीओ ने बताया कि हाइवा पर जुर्माना के लिए खनन विभाग को सूचित कर दिया गया है । ऑवरलोड हाइवा जब्त होने से वाहन मालिको के बीच हडकंप मचा है ।

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट..