आपणो घर रेसिडेंशियल सोसाइटी के मतदाताओं को किया जागरूक..

धनबाद (DHANBAD)लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के वरीय पदाधिकारी सह नगर आयुक्त रवि राज शर्मा की अध्यक्षता में आज संध्या धनबाद गोविंदपुर रोड पर स्थित रेसिडेंशियल सोसाइटी आपणो घर परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन आपणो घर एवं मारवाड़ी महिला सम्मेलन की हीरक शाखा ने किया था।

साथ ही इस अवसर पर SSP हृदीप पी जनार्दनन, सिटी एसपी अजीत कुमार व ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया।

वहीं आपणो घर के सदस्यों को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा ने कहा कि शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत कम होना दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती है और वे लोकतंत्र के महापर्व में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हैं।

उन्होंने आगामी 25 मई को शत प्रतिशत मतदाताओं को मतदान करने की अपील की। साथ ही कहा कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है वे वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर ऑनलाइन या फॉर्म 6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन, सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, गोविंदपुर इंस्पेक्टर रविकांत प्रसाद, आपणो घर के निदेशक प्रदीप देवरालिया, जयप्रकाश देवरालिया, सीताराम खेतान, वरिष्ठ अधिवक्ता समीरन पॉल, सुरेश अग्रवाल, प्रभास डोकानिया, सुनील अग्रवाल, राजू खेतान, देवेंद्र पिलानिया, मोहित बंसल, प्रदीप पोद्दार, आयुष जालान, श्री यमेश त्रिवेदी, श्री राजीव शर्मा, श्री विकास बजानिया, मारवाड़ी महिला सम्मेलन हीरक शाखा की अध्यक्ष श्रीमती विजेता अग्रवाल, श्रीमती साधना देवरालिया, श्रीमती डोली झुनझुनवाला, श्रीमती संगीता डोकनिया, श्रीमती निधि भुवानिया सहित बड़ी संख्या में सोसाइटी के सदस्य मौजूद थे।

NEWS सीसीसी कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

#चुनावकापर्व
#Desh_ka_Garv
#Lok_Sabha_Election_2024