बलियापुर(BALIYAPUR): राँगामाटी स्थित आरएमएल 2 कॉलोनी की तीसरी काली मंदिर स्थापना दिवस पर भाजपा के युवा नेता गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया।
माँ काली मंदिर में पहुंचने पर मंदिर कमिटी के लोगों ने युवा नेता का स्वागत फूल माला के साथ माँ की चुनरी ओढ़ा कर किया।
उसके बाद लक्की सिंह मंदिर में माँ की चरण में बैठ कर सिंदरी विधानसभा के लोगों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उसके बाद मंदिर प्रांगण में माँ का भोग ग्रहण किया। मंदिर कमिटी के लोग श्री सिंह से बातें की कई मुद्दों पर चर्चा हुई मौके पर अध्यक्ष राजू सिंह, सत्यदेव सिंह, मनोज पाल, अरुण मुखर्जी के अलावा दर्जनों कार्यकर्त्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए बलियापुर से भोला बाउरी की रिपोर्ट..

Leave a Reply