आसनसोल के एक दो मंजिला मकान मे लगी आग की एक भयावह घटना बनी भक्त और भगवान अनोखी भक्ति की पहचान
आसनसोल, पश्चिम बंगाल: आसनसोल कुमरपुर के सूर्य सेन इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिस घटना मे इलाके मे ही स्थित एक दो मंजिला मकान मे बुधवार सुबह भयावह आग लगने की घटना सामने आई, जिस आग को देख इलाके के रहने वाले लोगों यह यकीन ही नही बल्कि विश्वास भी हो चला था की जिस तरह घर से आग की तेज लपटे निकल रही है, उन आग की लपटों से घर मे रहने वाले सदस्यों का बच पाना मुमकिन ही नही बल्कि ना मुमकिन है,
घटना की खबर सुन मौके पर दमकल की दो इंजने घर मे लगी आग पर काबू पाने की किसीस मे जुट गई, इस बिच घर मे रहने वाले दो महिला दो पुरुष व दो छोटे -छोटे बच्चे आग की तेज लपटों व काले धुवें की मार झेल जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे थे, पर कहते हैं ना जाको रखे साइयाँ मार सके ना कोय पुराने लोगों की वह कहावत भी इस बार सच साबित हुई भगवान पर अटूट विश्वाश रखने वाले लोगों की इस बार भी भगवान ने उनकी विश्वाश की लाज रख ली और इलाके के लोगों व दमकल कर्मियों ने मिलकर एक दूसरे का सहयोग पाकर उस भयावह आग पर काबू ही नही पाया घर मे आग की लपटों व काले धुंवे के बिच जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे एक हँसते खेलते परिवार की जान बचाने मे सफल भी रहे,
घर मुखिया डॉक्टर विवि गुप्ता की अगर माने तो बुधवार को रामनवमी का त्योहार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उनका परिवार विधि विधान से मना रहा था और सुबह करीबन चार बजे भगवान श्रीराम की पूजा के बाद उनका परिवार अपने -अपने रूम मे थोड़ा आराम करने के लिए चला गया, उनकी अगर माने तो उनको जहाँ तक याद है पूजा घर मे पूजा के बाद एक दिया जल रहा था, वह अपने रूम मे आराम कर ही रहे थे
की अचानक से उनके रूम मे धुँवा फैल गया जिसके बाद जब वह अपने रूम से बाहर निकले तो देखा पूजा घर से आग की तेज और काफी भयावह लपटे निकल रही हैं, तेज धुवें के कारण उनका बेटा राहुल और उनकी बहु अपने दोनों बच्चों के साथ रूम से बाहर निकले मंदिर के ठीक सामने घर के बाहर निकलने व निचे जाने के किए सीढ़ी है, ऐसे मे आग की तेजी से बढ़ रही लपटों के बिच उनका एक कदम भी आगे बढ़ना खतरे से खाली नही था, ऐसे मे उनके घर मे आग के कारण फैले धुँवे से उनका सांस भी ले पाना काफी दुसवार हो गया था, वह इस घटना मे बच पाएंगे
यह उम्मीदें भी उन्होने खो दी थी पर अचानक से दमकल विभाग व स्थानीय लोग उनतक पहुँचे और उन्हें एक -एक कर घर से बाहर निकाला जिससे उनकी जान बच पाई, उनका मानना है की यह भगवान का आशीर्वाद कहिए या फिर उनका कोई चमत्कार उनके घर मे स्थित पूजा घर आग मे जलकर पूरी तरह खाक हो गया उनके भगवान भी इस भयावह आग मे नही बचे पूजा घर मे भगवान के लगे सारे फोटो पूजा के सामान जलकर राख़ हो गए पर भगवान ने उनको व उनके परिवार को कुछ नही होने दिया, डॉक्टर विवि गुप्ता ने कहा जला हुआ
सामान दोबारा बन सकता है उसकी भरपाई हो सकती है पर उनके परिवार मे अगर किसी की छति होती तो वह छति भगवान और उनके भक्तों के बिच बनी अटूट भक्ति और उनके प्रति भक्तों की आस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो जाता भगवान श्री राम ने भक्त और भगवान के बिच बनी उस अटूट आस्था व विश्वाश की लाज रखी है जो भगवान के प्रति आस्था रखने वालों के लिए उनकी आस्था को और भी मजबूती देने का काम करेगी
NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..

Leave a Reply