सहिया दीदी रेखा ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया मां दुर्गा पाठ का आयोजन…

झरिया(DHANBAD) नव रात्रि के मौके पर बड़े ही धूमधाम के साथ दीदी रेखा भट्ट ने किया मां दुर्गा पाठ का आयोजन, कलयुग में दुर्गा और गणेश को प्रत्यक्ष तथा प्रधान देवी देवता कहा जाता है, माता दुर्गा को आदिशक्ति भी कहा जाता है। जिन्हें आदिशक्ति दुर्गा, महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती के रूप में लोग पूजा किया करते हैं ।

उक्त बातें अचार्य विद्यासागर पांडे ने चांद कुइयां न्यू कॉलोनी निवासी सहिया दीदी रेखा भट्ट के यहां चैती दुर्गा पूजा पाठ का अनुष्ठान करते हुए कही। उन्हें बताया कि दुर्गा को अखिल ब्रहमांड की प्रवृत्ति कहा गया। भगवती दुर्गा के तिन विलक्षण स्वरुप है। 1 चतुर्भुजी दुर्गा, 2 , अष्टभुजी दुर्गा, 3 दश भुजी दुर्गा इसके अलावा भगवती दुर्गा के चार अन्य रुप मिलते हैं जिसमें अपराजिता दुर्गा चंडी महामाया मूल प्रकृति रूपा दुर्गा है।

विद्यासागर पांडे ने कहा कि जो भी लोग दुर्गा का संपूर्ण पाठ करते हैं उनका मनोकामना माता पूरा कर देती है। शक्ति की देवी लोग आस्था के साथ नौ दिन तक पूजा करते हैं नवमी को हवन पूजा से साथ पूजा का समापन किया जाता है तत्पश्चात कन्या पूजा एव भोजन कराया जाता है। सच्चे मन से पूजा करने वाले का मां मनोकामना पूर्ण करती है।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द बुदेला की रिपोर्ट…