भू-माफिया आनंद महतो गिरफ्तार, रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता …

रांची(RANCHI): पुलिस ने भू-माफिया आनंद महतो को बुधवार को गिरफ्तार किया है। कोतवाली DSP प्रकाश सोय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुखदेव नगर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जमीन माफिया आनंद महतो को कचहरी के पास से गिरफ्तार किया है।

आनंद महतो मूल रूप से पुंदाग इलाके का रहने वाला है। इसके ऊपर एक करोड़ से अधिक की रंगदारी मांगने का आरोप है। गिरफ्तार जमीन माफिया (Land Mafia) से सुखदेव नगर थाने की पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है।

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..