मजदूर नेता अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर किया गया उन्हे याद,युवा पीढी को उनके पद चिन्हों पर चलने की जरूरत- पूर्व विधायक अरूप…

धनबाद(DHANBAD) बुधवार को पर्यावरण संरक्षण श्रम कल्याण संस्थान के तत्वाधान में होटल पिंकराज बरटाँड धनबाद में कोयलांचल के ख्यातिलब्ध मजदूर नेता अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम के अध्यक्षता शिवेंद्र सिंह और संचालन आशीष अग्रवाल द्वारा किया गया।

वही कार्यक्रम में मौजूद निरसा के पूर्व विधायक अरुण चटर्जी ने कहा कि कुमार अर्जुन सिंह सच्चे महीना में एक मजदूर नेता थे। वही आज की युवा पीढ़ी को उनके पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है।

वही सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कुमार अर्जुन सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला वह पर्यावरण संरक्षण की महता पर चर्चा की।

सभा को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, भामसं नेता बिंदेश्वरी प्रसाद, कांग्रेस के प्रदेश सचिव वैभव सिन्हा, प्रदेश कांग्रेस सचिव रणविजय सिंह, पूर्व प्रखंड प्रमुख भानु प्रताप, कोलियरी श्रमिक संघ के संयुक्त महामंत्री चन्द्र शेखर पाठक, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, जे पी सिंह जी, संस्था के अध्यक्ष आरपी सिंह, सचिव सुमित नारायण, सह सचिव राजन सिंह, संजय सिंह आदि थे।
इसके अलावे कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनूप मिश्रा, रवीश तिवारी, उमेश कुमार राम, सुनील यादव, रोशन रवानी, आलोक राज, संजय मिश्रा, उदय शर्मा आदि उपस्थित थे

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *