ग्लोबल स्कूल ऑफ़ इंडिया में लोहड़ी और मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग बनाओ और उड़ाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…

धनबाद(DHNABAD)ग्लोबल स्कूल ऑफ़ इंडिया में लोहड़ी और मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग बनाओ और उड़ाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा पांचवी से नवमी तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर विद्यालय डायरेक्टर डॉ एस खालिद, चेयरपर्सन डॉ निखत परवीन और प्रधानाचार्य विद्या सिंह उपस्थित रही। विद्यालय शिक्षक, शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में बच्चों ने पतंग बाजी का आनंद लिया.इस प्रतियोगिता में ग्रुप ए में कक्षा 7 के दिव्यांशु और प्रियांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, ग्रुप बी कक्षा 5 के आदित्य कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, ग्रुप सी कक्षा 7 के ओम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

प्रधानाचार्य श्रीमती विद्या सिंह ने कहा इस तरह के क्रियाकलाप से बच्चों की रचनात्मक और क्रियात्मकता में विकास होता है, जिससे बच्चे ऊर्जावान बने रहते हैं और अपनी पढ़ाई पर ध्यान देते हैं। डॉ एस खालिद ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे बच्चों का सम्पूर्ण विकास हो सके और आज के वर्तमान परिवेश की स्पर्धा में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..