किन्नर सुनैना ने कोर्ट में अधिवक्ताओं से कहा…धनबाद लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए मुझे जनता का आशीर्वाद चाहिए..

धनबाद (DHANBAD): धनबाद लोकसभा चुनाव में सभी प्रत्याशी अपने पक्ष में जनता का मत प्राप्त करने के लिए खूब पसीना बहा रहें है एक और जहां देश की राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला है उनके पक्ष में स्टार प्रचारक मैदान में कमान संभाल रहे है तो तो दूसरी और निर्दलीय उम्मीदवार सुनैना सिंह किन्नर भी कहीं किसी से कम नहीं है…वो खुद में अपना स्टार प्रचारक स्वयं है…

शुक्रवार को सुनैना किन्नर ने भी धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाते हुए सीधे धनबाद कोर्ट परिसर पहुंची जहां पर सभी अधिवक्ताओं के साथ मिलकर उनसे अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की

इस मौके पर सुनैना किन्नर ने अधिवक्ताओं से कहा कि आप लोग चित्रगुप्त के तरह है लोगों को न्याय दिलाने की काम करते हैं मैं आज भी घूम घूम कर कमाती खाती हूं..,लोगो के सुख दुख में शामिल होती हूं..

धनबाद की जनता का कैसे न्याय मिले, कैसे उनका विकास …धनबाद में शिक्षा ,स्वास्थ्य और रोजगार दिलाना हमारी प्राथमिकता है..इसके लिए हमें मौका दीजिए..

NEWS ANP के लिए नितेश के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *