किन्नर समाज ने जागरूकता रैली निकाल कर मतदाताओं से की अपील, पहले मतदान, फिर जलपान का दिया संदेश…

झरिया(DHANBAD): लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए झारखंड प्रदेश के आईकॉन स्वेता किन्नर अपने किन्नर समाज के साथ मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकाल कर लोगों से वोट देने की अपील की। जागरूकता रैली के दौरान स्वेता किन्नर द्वारा लोगों को 25 मई को शत प्रतिशत मतदान के लिए अपने समाज और अन्य सभी समाज के लोगों से अपील की गई।

इस दौरान किन्नर समाज के लोगों ने “पहले मतदान, फिर जलपान” के स्लोगन के साथ लोगों को जागरूक किया और कहा कि देश के निर्माण में एक-एक वोट का महत्व है। हमें अपने मताधिकार का अवश्य उपयोग करना चाहिए।

जागरूक रैली में धनबाद एडीएम हेमा प्रसाद, झरिया सीओ रामसुमन प्रसाद व नगर निगम अधिकारी भी शामिल थे। स्वेता किन्नर सभी लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़कर मतदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि ‘वोट डालना प्रत्येक व्यक्ति का राजनीतिक अधिकार है, जो हमें भारतीय संविधान से प्राप्त है।

अतः अपने इस अधिकार का प्रयोग करते हुए हमें वोट अवश्य ही करना चाहिए। इस मौके पर एडीएम हेमा प्रसाद ने कहा कि झारिया विधानसभा में मतदान की प्रतिशत काफी कम है। उसे इस बार बढ़ाना एक लक्ष्य है। जिसको लेकर लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। और इसके लिए किन्नर समाज का भी सहयोग ली जा रही है।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..