टुंडी(TUNDI): प्लस टू हाई स्कूल मैदान में गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी जेएमएम के मथुरा प्रसाद महतो के लिए एक चुनावी सभी को संबोधित करते हुए वोट मांगा।
उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए श्रीमती कल्पना सोरेन ने लोगो से कहा की बीजेपी अगर जीतेगी तो संविधान को बदल देगी,उस संविधान को जिसे बाबा साहेब ने बनाया था,उसी संविधान की ताकत है जिस कारण हम और आप आज स्वतंत्र हैं।
उन्होंने लोगो से कहा की आपके दादा हेमंत को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल में रखी है ताकि हम अपनी पार्टी का प्रचार नही कर सकें,लेकिन हम झुकेंगे नही डबल ताकत से लड़ेंगे,इसलिए आपको ज्यादा से ज्यादा ताकत का साथ एकजुट होकर मथुरा चाचा को तीर धनुष छाप पर बटन दबाकर बिजयी बनाइए।इसके पहले टुंडी में उनकी पहली सभी को सुनने के लिए पुरुष महिला की भारी भीड़ जुटी थी।
NEWS ANP के लिए टुंडी से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट..

Leave a Reply