जेपी पटेल हजारीबाग से हो सकते हैं कांग्रेस प्रत्याशी
राँची(RANCHI): भाजपा के दो बड़े झटके बाद अब कांग्रेस ने भी बड़ी सेंधमारी की है. पूर्व झामुमो नेता और वर्तमान में मांडू से भाजपा विधायक जेपी पटेल कांग्रेस में शामिल हो गये हैं. दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने जेपी पटेल को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करायी.

इस दौरान झारखंड सरकार में संसदीय कार्य सह ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और पवन खेड़ा की मौजूदगी में जेपी पटेल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद करीब यह तय हो गया कि जेपी पटेल हजारीबाग से पार्टी के प्रत्याशी होंगे.
यह सीट कांग्रेस के पाले में आयी है. जेपी पटेल पूर्व में झामुमो विधायक रहे हैं. इसके साथ ही जेपी पटेल झामुमो के नेता रहे स्व. टेकलाल महतो और विधायक मथुरा प्रसाद महतो के दामाद हैं
NEWS ANP के लिए रांची से वी सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply