
धनबाद(DHANBAD)निरसा।ब्लैक डायमंड सुपर फास्ट के समय को पूर्व की भांति रखने सहित विभिन्न ट्रेनो के ठहराव की मांग को लेकर झामुमो नेता अशोक मंडल ने रविवार की संध्या चिरकुंडा निचे बाजार स्थित काली मंदिर में प्रेस वार्ता की।
मंडल ने कहा कि ब्लैक डायमंड के समय को यथावत रखने व कुमारधुबी स्टेशन में विभिन्न ट्रेनो के ठहराव को लेकर कुमारधुबी स्टेशन में सोमवार से दो दिवसीय धरना दिया जाएगा।इसको लेकर वे आसनसोल व धनबाद रेल मंडल प्रबंधक को पत्र भी दिए हैं।
उन्होने कहा कि अखबारों के माध्यम से पता चला कि ब्लैक डायमंड डाउन के समय में करीब तीन घंटे देर से चलाने का परिवर्तन किया जा रहा है। जिससे दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों, अधिवक्तागण, छात्र-छात्राओं, मैथन-पंचेत डैम के अधिकारी, कर्मचारी, मैथन थर्मल पावर लिमिटेड, धनबाद आईआईटी(आईएसएम) के छात्र छात्राओं एवं कर्मचारियों भारत सरकार की अनुषंगिक महारत्न कंपनी इसीएल, बीसीसीएल, सीएमआरआई, सीएफआरआई के कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक, दैनिक मजदूर प्रतिदिन कुमारधुबी एवं इसके आस पास के क्षेत्रों के एवं निरसा क्षेत्र के छोटे बड़े सैकड़ों कारखानों में लोग काम कर इस ट्रेन से पिछले करीब 50 वर्षों से नियमित यात्रा करते आ रहे हैं तथा निरसा क्षेत्र में हजारों की संख्या में बिहार, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल के लोग निवास करते हैं एवं इस ट्रेन के माध्यम से आसनसोल जाकर ट्रेन पकड़ते हैं। अर्थात यह एक लिंक ट्रेन है। उन्होने रेलवे अधिकारी से मांग किया है कि आमजनो की समस्या को देखते हुए इस ट्रेन के समय में कोई बदलाव नही किया जाए।
मंडल ने रेलवे प्रबंधन से मांग किया है किया ब्लैक डायमंड डाउन का समय पूर्व की भांति संध्या 4.20 में ही संचालित रहनी चाहिए। धनबाद से प्रतिदिन संध्या 2 बजे से 4 बजे के बीच धनबाद आसनसोल मेमो ट्रेन का परिचालन होनी चाहिए। धनबाद- पटना एक्सप्रेस, रांची-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन, हावड़ा-देहरादुन एक्सप्रेस,हावड़ा मुंबई मेल का ठहराव कुमारधुबी स्टेशन में की जाए।पूर्वाह्न 6 बजे धनबाद डेहरी इंटरसिटी एक्सप्रेस जो धनबाद से खुलती है को आसनसोल से खोला जाए ताकि आसनसोल से लेकर कुल्टी, कुमारधुबी,थापरनगर,छोटाम्बोना के यात्रियों जो निरसा क्षेत्र में गिरिडीह,हजारीबाग, कोडरमा, गया,औरंगाबाद,जहानाबाद,पटना,उत्तरप्रदेश, बलिया के हजारों लोग निरसा क्षेत्र में कार्य करते हैं को आने-जाने की सुविधा सुलभ मिल सके।कुमारधुबी स्टेशन पर शुभ शौचालय,वेटिंग हाल व लाइट की समुचित व्यवस्था हो साथ ही दिन भर आरक्षण काउंटर का संचालन किया जाए।कुमारधुबी ओवर ब्रिज पर समुचित रूप से स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए। प्रेस वार्ता अशोक मंडल के अलावे काजल चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..
Leave a Reply