धनबाद(DHANBAD)निरसा के पतलाबाड़ी स्थित जेएमएम कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कमेटी सदस्य अशोक मंडल ने प्रेसवार्ता कर मासस के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी के ऊपर जनता को गुमराह और मजदूरों को ठगने का आरोप लगाया है। वार्ता के दौरान जेएमएम के वरिष्ठ नेता ठाकुर मांझी, बोदी लाल हांसदा महजूद रहे। वार्ता के दौरान अशोक मंडल ने मीडिया से बताया कि निरसा के पूर्व विधायक मासस नेता अरूप चटर्जी निरसा के भोली भाली जनता और मजदूर को लगातार ठगने का काम कर रही है।
अरूप चटर्जी चुनाव के समय बंद कोलियरी और उद्योगों को खुलवाने के नाम पर नौटंकी करते हैं। केएमसीईएल, चांच रिलायंस, हरी रिफ्रैक्ट्री ओमवास्को जैसे कई कारखानों को खुलवाने के नाम पर पहले भी नौटंकी कर चुके हैं । अब कोयला उद्योग के निजीकरण के नाम पर भीड़ जुटा कर मुगमा एरिया के गोपीनाथपुर कोलयरी को चलने वाली कंपनी का विरोध करने का दिखावा कर रहे हैं ।जबकि सच्चाई यह है कि अरुप इस कंपनी में अपने लोगों को नौकरी लगवाने का काम कर रहे हैं । भीड़ दिखाकर कंपनी संचालक को डराने का काम कर रहे हैं । उनके इस गंदी राजनीतिक का झामुमो विरोध करता है।
निरसा की जनता जानती है कि अरूप चटर्जी और उनके पिता स्वर्गीय गुरदास चटर्जी निरसा में 25 साल का प्रतिनिधित्व करने के काम किया मगर इस दौरान दोनों ने निरासा में एक भी नए उद्योग ना तो लगवाया सके और ना ही बंद उद्योग को चालू करवाया है सिर्फ निरसा को बर्बाद करने का काम किया है। उद्योगों में काम करने वाले मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी तक नहीं दिला सके दोनों ने यहां के मजदूरों और जनता को बेवकूफ बना कर हमेशा गंदी राजनीति करने का काम किया है। निरसा क्षेत्र में मासस के नाम पर इन दिनों खुलेआम गुंडागर्दी की जा रही है अपने निजी स्वार्थ के लिए ईसीएल, बीसीसीएल प्रबंधन और उद्योगों मालिकों को डरा धमकाकर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
मासस इन दिनों पूरी तरह से मनी कलेक्शन पार्टी बन गई है। कोलियारियों में ट्रक लोडिंग के नाम पर वसूली का खेल खेला जा रहा है। अशोक मंडल ने कहा कि अरुण चटर्जी डीवीसी में हजारों विस्थापितों को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं इसके बाद भी आज तक विस्थापितों को नौकरी और मुआवजा तक नहीं दिला सके । इससे यहां के विस्थापित ठगा महसूस कर रहे हैं और न्याय के लिए ठोकर खा रहे हैं। निरसा में मैथन और पंचेत जैसे डीवीसी के दो जलाशय होने के बाद भी यहां की जनता को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी तक नहीं दिला सके। आज भी कई गांव में लोगों को पीने का स्वच्छ पानी तक नहीं मिल रहा आखिर आरूप चटर्जी निरसा की जनता और मजदूरों का हितैषी बनने का नौटंकी कब तक करते रहेंगे ।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…
Leave a Reply