आमटाल पंचायत के मुखिया की बेटी क्लास 10th में 93.60% पर बंगला समाज ने जताई खुशी.

बलियापुर (Baliapur) बलियापुर : 3 जुलाई 2024 बुधवार को झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की ओर से आमटाल पंचायत की मुखिया संजय गोराई की छोटी पुत्री ज्योति गोराई को धनबाद जिला के राजकमल विद्यालय क्लास 10th में 93.60% अंक मिलने से झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने खुशी जाहिर की है…

इसलिए आज सभी पदाधिकारीगण आमटाल पंचायत के मुखिया के आवास जाकर उनकी पुत्री को आशीर्वाद दिए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और सभी परिवार को बधाई दिए। मौके पर बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के संस्थापक बेंगु ठाकुर जी, गार्जियन स्वरूप, विकास ठाकुर जी, गार्जियन स्वरूप शिबू चक्रवर्ती जी, आमटाल पंचायत के प्रतिष्ठित डॉक्टर श्री राजेश सिंह जी, दादी मां उर्मिला देवी जी, किशन महतो जी आदि उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए बलियापुर से सिंधु कुमार की रिपोर्ट