
रांची (RANCHI)झारखंड में पदस्थापित कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. वहीं कई को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. अजय कुमार सिंह को कैबिनेट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वंदना दादेल को कैबिनेट से बदलते हुए वन एवं पर्यावरण विभाग की जिम्मेवारी सौंपी गई है. मनीष रंजन को भवन निर्माण और झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. अरवा राजकमल को जीआरडीए के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. उमाशंकर सिंह को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपोज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.।..गरिमा सिंह को लातेहार का उपायुक्त नियुक्त किया गया है,वहीँ लातेहार के उपायुक्त हिमांशु मोहन को निदेशक माध्यमिक शिक्षा रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।
वहीं झारखंड प्रशासनिक सेवा के14 अधिकारियों का तबादला कर दिया है इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में अधिसूचना जारी कर दी है । इसी क्रम में धनबाद के उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह का भी तबादला दिया गया है उनके जगह पर संयुक्त सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मो सादात अन्वर को धनबाद के उप विकास आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..
Leave a Reply