झरिया नगर कांग्रेस कमिटी ने नवनियुक्त थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार का किया स्वागत..

झरिया(JHARIYA): झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव के नेतृत्त्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल झरिया थाना के नवनियुक्त प्रभारी शशि रंजन कुमार का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया।

साथ ही झरिया वासियों के बीच अमन चैन के साथ अवैध कारोबारियों व असमाजिक तत्वों पर नकेल कसने की जताई उम्मीद। मौके पर भोलानाथ सिंह, बीरेंद्र कुमार सिंह, अर्जुन विश्वकर्मा, निशार अहमद, मीर फिरोज आलम, कुंदन कुमार मोदक, कृष्णा पटेल, शेख सोहराव, भीम निषाद , संजीव सिंह आदि उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट.