झरिया विधायक ने पत्रकार के इलाज के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि दी..

झरिया (JHARIYA)झरिया की विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह ने असाध्य रोग (क्रोनिक लीवर बीमारी) से पीड़ित स्थानीय पत्रकार श्री दीपक कुमार दुबे की माता जी को एक लाख रुपये का चेक सौंपा। यह सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त की गई है और दीपक जी के इलाज के लिए जुटाई गई है।

MLA श्रीमती सिंह ने बताया कि दीपक कुमार दुबे का इलाज वर्तमान में नई दिल्ली के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा, “हम विभिन्न माध्यमों से दीपक जी के इलाज के लिए धन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। हमें आशा है कि वह जल्द स्वस्थ होकर हमारे बीच लौटेंगे।”इस अवसर पर रामकृष्ण पाठक, अजय सिंह, मुन्ना सिंह और सूरज सिंह समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे। पत्रकार की माता जी ने विधायिका को इस पुनीत कार्य के प्रति सराहना की।

NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *