
रांची: (RANCHI )झारखंड में झापा यानी झारखंड पार्टी ने अपने तीन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी अध्यक्ष एनोस एक्का ने शुक्रवार को पार्टी के नेताओं के साथ मीडिया के सामने इसका खुलासा किया। पार्टी ने हजारीबाग, चतरा और सिंहभूम से अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। हजारीबाग से राजकुमार कुशवाहा, चतरा से दर्शन गंजू और सिंहभूम से चित्रसेन सिंकू को पार्टी ने टिकट दिया है। वहीं पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने कहा कि जल्द ही लोहरदगा और खूंटी लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जायेगा।
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
Leave a Reply