झाकोम.. यूनियन व राकोम संघ ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए किया अपील..

झरिया(JHARIYA): झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन और राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की ओर से गुरुवार को गोलकडीह परियोजना कार्यालय के समक्ष एक नुक्कड़ सभा का आयोजन की गई।

सभा में मजदूरों से कोलियरियों को बचाने के लिए महागठबंधन के प्रत्याशी अनुपमा सिंह को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की गई। मुख्य रूप से यूनियन के केंद्रीय नेता योदेश्वर सिंह और भोलानाथ सिंह ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने निजी मालिक के हाथों से कोलियरियों का राष्ट्रीयकरण कराया और निजी मालिकों के चंगुल से छुटकारा दिलाई गई।

पुनः एक बार फिर भाजपा सरकार निजीकरण करने पर तुली है, इसीलिए देश एवं मजदूर हित की रक्षा के लिए महागठबंधन को जीतना जरूरी है,नहीं तो सार्वजनिक उद्योग खत्म हो जायेगी मजदूर का अस्तित्व संकट में है। धनबाद में मजदूर का निर्णय अहम होता है।

कार्यक्रम में प्रभास सिंह, कन्हाई सिंह,हराधन महतो, हरधन मोदक,फागू नापित, भगवान प्रसाद नोनिया, रामबली पासवान, कृष्ण सिंह, गौतम सिंह, निर्मल रजवार, प्राण राय, संजय यादव रणजीत सिंह आदि मौजूद थें।


News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट