जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बाघमारा का किया दौरा..

बाघमारा(BAGHMARA): लेडी डूमर और मुरायदिह स्थित विधायक ढुलू महतो की कथित कब्जेवाली जमीन पर बने चाहर दिवारी का मुआयना किया।तत्पश्चात मुरायडीह बस्ती निवासी अमित महतो के आवास पर पहुँचकर पत्रकारों से बातें की।

पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक सरयू राय ने कहा कि गरीब असहायों को न्याय दिलाऊँगा। अबतक नियम कानून की धज्जियां उड़ी है।जिला प्रशासन के अधिकारियों ने गरीबों के साथ न्याय नही किया है।

इन कमजोर लोगो की लदायी हम खुद लड़ेंगे।इस दौरान पूर्व बियडा चेयरमैन विजय झा, गौतम मंडल, उदय सिंह, बिनय सिंह,बलराम महतो, आलोक सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, राजेश राम, परवेज अंसारी, रविन्द्र नाथ पांडेय, अनुज महतो, शाहिद अंसारी समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट..