जमशेदपुर पूर्वी MLA सरयू राय ने बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर एक बार फिर लगाया 200 एकड़ सरकारी और रैयती जमीन कब्जा का आरोप…जांच के लिए राज्यपाल और सीएम को लिखा पत्र..

धनबाद (DHANBAD): धनबाद के BJP प्रत्याशी सह बाघमारा MLA ढुल्लू महतो के खिलाफ एक बार फिर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने हमला बोला है…और विधायक ढुल्लू पर सरकारी और ग्रामीणों की करीब 200 एकड़ जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है…

रैयती जमीन पर से क़ब्ज़ा हटाने और सरकारी ज़मीन एवं सरकारी परिसंपत्ति को कब्जा मुक्त कराने की माँग झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और और मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से की है.

इसके पहले भी पूर्व मंत्री सरयू राय कई किस्तों में खुलासा करते हुए बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ़ अवैध कमाई करने और बेनामी संपत्ति बनाने का आरोप लगाते हुए ED से जांच की मांग कर चुके है…

राज्यपाल और सीएम को लिखें पत्र का विवरण…

विधायक श्री सरयू राय का प्रेस वक्तव्य ,राँची, 25 अप्रैल 2024.

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने झारखंड के माननीय राज्यपाल और माननीय मुख्यमंत्री को एक स्मार पत्र भेजा है जिसमें धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित प्रत्याशी द्वारा बाघमारा विधानसभा क्षेत्र मे, जहां से वे सम्प्रति विधायक हैं, ग्रामीणों पर उनके द्वारा किए गए अत्याचार का संक्षिप्त ब्यौरा है. विधायक जी के ग्रामवासी भी इससे अछूता नहीं है. उन्होंने ग्रामीणों और सरकार की क़रीब 200 एकड़ ज़मीन पर जबरन क़ब्ज़ा कर लिया है और जेल की उंची दीवार की तरह ऊँची चहारदीवारी खड़ा कर चारों ओर से घेर लिया है. एक ग्रामीण पथ को भी चहारदीवारी के भीतर कर उसपर बड़ा सा गेट लगा दिया है. इस स्मार पत्र में उपर्युक्त के बारे में ग्रामीणों के नाम सहित आँखों देखा ब्यौरा दिया गया है जो स्वतः स्पष्ट है. श्री राय ने ग्रामीणों की रैयती जमीन पर से क़ब्ज़ा हटाने और सरकारी ज़मीन एवं सरकारी परिसंपत्ति को कब्जा मुक्त कराने की माँग माननीय राज्यपाल और मुख्यमंत्री से की है.

माननीय राज्यपाल महोदय फ़िलहाल राज्य से बाहर हैं और माननीय मुख्यमंत्री भी राजधानी से बाहर है. उनके आने पर श्री राय उनसे मिलकर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराएँगे. स्मारपत्र की प्रतियाँ संलग्न है.

ह॰/
राजेश कुमार सिन्हा
माननीय विधायक सरयू राय के निजी सहायक

इसके पहले सरयू राय ने 50 एकड़ से अधिक की जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप लगाया था..लेकिन ताजा जानकारी में उन्होंने बाघमारा क्षेत्रों में घूम घूम कर ढुल्लू के खिलाफ तथ्य और सुबूत जुटाने के लिए पीड़ितो से मिलने का दावा किया है..हालांकि उनके दावें में कितनी सच्चाई है ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा,..अब देखना है जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के नए खुलासे पर बाघमारा विधायक सह भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो क्या प्रतिक्रिया देते है..?वैसे ज्यादातर मामले में ढुल्लू ने सरयू के आरोपों पर पलटवार करने के बजाय चुप्पी साध लिया है…और सीधे जवाब देने से बच रहें है…

NEWS ANP के लिए नितेश गोप के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…