हजारीबाग(HAJARIBAGH): तेज-तर्रार और दक्ष IPS अधिकारी मनोज रतन चोथे की हजारीबाग से विदाई एक यादगार लम्हा बन गई।
एक दूल्हे की तरह उन्हें विदाई दी गई। गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते लोग अपने दिलअजीज ‘हीरो’ की विदाई को खास बना गये।
इस विदाई की बेला में कुछ लोगों के मुख से सिर्फ इतना निकला कि किसी SP की विदाई पहले ऐसी नहीं देखी। बेशक, IPS मनोज रतन चोथे हजारीबाग में पुलिस कप्तान रहते अपने कई जलवे दिखा गये।
उनकी बातें और यादें सदा हजारीबाग के लोगों के जेहन में रेंगती रहेगी। माफियाओं के लिये वे दुश्मन थे, वहीं अमन-चैन पसंद लोगों के लिये सच्चे कानून के पहरेदार। उनके कई किस्से लोगों ने सुनाये।
शानदार विदाई से गदगद IPS मनोज रतन चोथे ने कहा कि हजारीबाग के लोगों से मिले स्नेह और प्यार को वो कभी भूल नहीं पायेंगे। उनके साथ बने रिश्ते में कभी कोई खुरेंच नहीं आयेगी। उन्होंने कहा कि हजारीबाग का चेहरा-मोहरा अब बिल्कुल बदल गया है। करीब 11 साल पहले ऐसी बातें नहीं थी।
अब कल-कारखाने और NTPC के चार परियोजना के आने से हजारीबाग की सूरत बदली है। हजारीबाग में पुलिसिंग जरा टफ जरूर है, पर इरादा नेक और मजबूत हो तो हर कांटे को निकाला जा सकता है।
उन्हें टीम बेहतर मिली। नये दारोगा बेहतर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हजारीबाग के नये पुलिस कप्तान को भी लोग अपने पलकों पर बैठायेंगे। संगठित अपराध की नींव हिलाने के लिये उनके पास बेहतर टीम हैं। विदाई समारोह में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के छोटे-बड़े अधिकारियों के साथ कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। सुनें क्या बोले IPS मनोज रतन चोथे…
news ANP के लिए हजारीबाग से ब्यूरो रिपोर्ट..

Leave a Reply