MLA ढुल्लू के प्रयास से पुनःचालू हुआ इंदु आऊटसोर्सिंग..400मजदूरों को मिला वापस काम..

धनबाद (DHANBAD)धनबाद लोकसभा भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के प्रयासों के बाद शनिवार को पश्चिमी झरिया क्षेत्र के इन्दु आउटसोर्सिंग कंपनी मुनीडीह में कार्यरत 400 मजदूरों का काम पर वापस लौटना संभव हो सका हैं।

इन्दु आउटसोर्सिंग कंपनी मुनीडीह ने विगत 25 जनवरी से अचानक काम को बंद कर दिया था जिससे 15सीम परियोजना में कार्यरत 400 मजदूरों के समक्ष रोज़ी रोटी की संकट उत्पन्न हो गई थी। जिस पर बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के निर्देश पर मजदूरों द्वारा 29 जनवरी से धरना प्रदर्शन शुरू किया ।तथा कंपनी को चालू करने के लिए ढुल्लू महतो आंदोलन में शामिल होकर बीसीसीएल प्रबंधन, व आउटसोर्सिंग प्रबंधन के बीच विवाद को निबटाने के लिए दवाब बनाया।

इसके लिए कोयला मंत्रालय ,कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन, बीसीसीएल सीएमडी, और आउटसोर्सिग प्रबंधन से लगातार वार्ता की। उनके अथक प्रयासों से कई चरणों में वार्ता हुई जिसके परिणाम स्वरुप आज से कार्य को प्रारम्भ किया गया हैं। इस मौके पर ढुल्लू महतो 15 सीम इंक्लाइन में उपस्थित होकर कार्य आरंभ के लिए किए गये पुजा में सम्मिलित हुए ।इस दौरान उन्होने कहा कि वे गरीब मजदूरों वंचितो की लड़ाई लड़ते है। इसलिए विरोधी उन पर झुठे मुकदमे दर्ज करा देते है। उन्होने कहा कि संघर्ष का दूसरा नाम ढुलु महतो हैं।

हालांकि काम बंद होने की नोटिस दिए जाने के बाद मजदूरों की आंदोलन असंगठित मजदूर संयुक्त मोर्चा के तहत शुरू की गई थी। जिसमे सांसद पीएन सिंह ,धनबाद के विधायक राज सिन्हा, जयराम महतो, मानस चटर्जी, एके सहाय आदि जन प्रतिनिधियों ने अपने अपने स्तर से भी बंद काम चालू कराने की कोशिश किया।

NEWS ANP के लिए नितेश गोप की रिपोर्ट..