धनबाद(DHANBAD)निरसा। ईसीएल मुगमा क्षेत्र अंतर्गत बरमुरी कोलियरी में शनिवार की सुबह डीजल एवं कोयला चोरी सहित अन्य मांगों को लेकर मजदूरों ने काम बंद कर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
मौके पर उपस्थित सभी यूनियन नेताओं ने कोलियरी प्रबंधक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधक को लगातार डीजल एवं कोयला चोरी, मजदूरों की सुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर कई बार कहा गया है।
परंतु प्रबंधक सिर्फ उत्पादन करवा रही है। ना ही मजदूरों की सुरक्षा और ना चोरी रोकने की कोई व्यवस्था कर रही है जिसे लेकर हम लोगों ने आज सुबह काम बंद कर दिया है।
काफी देर तक प्रबंधन और यूनियन नेताओं के बीच इन सब मुद्दों को लेकर नोकझोंक हुई। बाद में मौके ओआर उपस्थित एजीएम डीके रामा ने बताया कि मजदूरों की मांग जायज है।
पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटना में इजाफा हुआ है स्थानीय पुलिस भी सहयोग नहीं कर रही जिसके कारण चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है और वह चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं
हम लोगों का प्रयास रहेगा कि इस दिशा में सख्त कदम उठाएं ताकि जो भी ऐसी घटना में सन लिप्त लोग हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उसके बाद मजदूरों आश्वस्त गया किया कि इन सभी मुद्दों पर सार्थक निर्णय लिया जाएगा उसके बाद सभी मजदूर काम पर लौट गए।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट….
Leave a Reply