जोरापोखर में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

जोरापोखर । जोरापोखर थाना की गश्ती दल ने शुक्रवार की देर रात जामाडोबा 2 पिट्स मोड़ पर अवैध बालू लदा एक बिना नंबर का ट्रैक्टर पकड़ा है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर खनन विभाग को कार्रवाई करने की सूचना दे दी है। पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने से अवैध बालू संचालकों में हड़कंप मच गया है। जोरापोखर में बालू की तस्करी पर रोक लगाने को लेकर वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर थाना के निकट बैरियर लगाना था, परंतु बैरियर नहीं लगा। उक्त बैरियर पर जिला प्रशासन की ओर से एक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगनी थी।

दामोदर नदी के सुदामडीह रिवर साइड घाट व जहाजटांड़ घाट से ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध बालू संचालकों द्वारा बड़े पैमाने पर तस्करी की जाती है, जिसकी भारतीय सर्वजन पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दिलीप पांडे, इंडियन मीडिया काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा द्वारा शिकायत और कारवाई की मांग खनन विभाग, उपायुक्त से की जा रही थी। यदि बैरियर भौरा थाना क्षेत्र व सुदामडीह थाना क्षेत्र में लग जाए तो बालू की तस्करी पर पूर्णतः विराम लग जायेगा।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…