ILLEGAL LIQUOR FACTORY EXPOSED IN EXCISE RAID: टुंडी में नकली अंग्रेजी शराब का अवैध मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन…मुख्य धंधेबाज फरार…लोस चुनाव में खपाने की थी योजना.. मतदान से पहले बड़ी कार्रवाई …

धनबाद(DHANBAD): धनबाद डीसी माधवी मिश्रा और एसएसपी एचपी जनार्दन के निर्देश पर उत्पाद विभाग द्वारा गुरुवार को टुंडी थाना क्षेत्र से 04 किलोमीटर दूर पालकोट बस्ती में छापेमारी कर अंग्रेजी शराब की अवैध मिनी फैक्ट्री बरामद किया है..

छापेमारी का नेतृत्व कर रहें धनबाद उत्पाद विभाग के सहायक उत्पाद आयुक्त संजय मेहता के अनुसार पलकोट गांव के अंदर सुखों मुर्मू के घर से नकली अंग्रेजी शराब बरामद किया है..विभिन्न ब्रांडों के शराब में रॉयल स्टैग 450लीटर , रंगीन शराब 280 लीटर,जर्किन में रखें स्प्रिट,10लीटर केरोमिल खाली ड्रम,अलग अलग ब्रांड के लेबल , रैपर, लोगो बरामद किया गया है.. अवैध शराब की कीमत बाजार मूल्य के अनुसार करीब 05 लाख रूपया की बताई जा रहीं है..शराब का मुख्य धंधेबाज संग्रामडीह का कामेश्वर मंडल..गिरीडीह का राजेश वर्मा मास्टरमाइंड बताया जा रहा है…

सहायक उत्पाद आयुक्त संजय कुमार मेहता के अनुसार ये सभी शराब लोकसभा चुनाव में खपाने की योजना थी..मतदान से 48 घंटे पूर्व भारी मात्रा में शराब का पकड़ा जाना विभाग के लिए बड़ी कामयाबी है.सूचना के अनुसार इन नकली शराबों को आसपास के जिलों के साथ बिहार में भी खपाने की योजना थी..अवैध शराब के खिलाफ आगे भी लगातर छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी ..एक आंकड़े के अनुसार चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से अब तक 15 लाख रूपया मूल्य के शराब जब्त किया जा चुका है.

NEWS ANP के लिए नितेश और सोनू के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…